एक दुनिया बसा रखी है...❤️




अपने सिरहाने मैंने तुम्हारी,हर याद सजा रखी है
तुमसे जो भी करनी है हर बात बचा रखी है...
क्यूँ है, कैसा है, किस लिए है 
तुमसे कहने सुनने को 
पूरी रात सजा रखी है...

कोई और नहीं ले सकता ये जगह मेरे इस दिल में 
एक छोटी सी तिजोरी मैंने दिल में छुपा रखी है...
आओ, बैठो, साथ चलो मेरे 
मैंने धागा - धागा जोड़ कर
एक दुनिया बसा रखी है...❤️

Post a Comment

0 Comments